Wednesday, June 20, 2012

~ AFTER DEATH है क्या

इस किताब में मैंने मृत्यु के बारे में लिखा है| मृत्यु कैसे आती है, क्या इसका जीवन-चक्र है...और इसके क्या रूप हैं| इससे भी बड़ी बात कि मैंने इस पुस्तक में आत्महत्या के बारे में भी लिखा है| ये विशेषकर उनलोगों के लिए भी है जो आजकल आत्महत्या करने को ही अंतिम उपाय मानते है, परन्तु उसके फलस्वरूप होने वाले भयंकर परिणाम को नहीं जानते| अतः मैंने इस पुस्तक में आत्महत्या के परिणामों के बारे में विस्तार से बताया है|

दोस्तों, इसमें नरक और स्वर्ग के स्तरों के बारे में भी उल्लेख है| कैसे एक आत्मा और कब वह नरक या स्वर्ग में अपना स्थान बनती है| नरक या स्वर्ग आखिरकार कैसा होता है, हमारी आत्मा कैसे रहती है, इन सब के बारे में उल्लेख है|

अतः मृत्यु और जीवन-चक्र को समझाने के लिए मैंने एक कहानी भी लिखी है जिसका शीर्षक है "आत्मा गमन"| इस कहानी के माध्यम से आप मृत्यु के बाद की स्थिति को करीब से जानेंगे| भुत-प्रेतों के बारे में भी जानेंगे|
~ आशा करता हूँ की आपके लिए मेरी पुस्तक लाभकारी सिद्ध होगी !!!

0 comments:

Post a Comment